Monday, October 26, 2020

अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत, बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन को कैंटर को कुचला

गत रविवार की देर शाम नगीना -होड़ल मार्ग पर अलग-अलग तीन दुर्घटनाओं में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे इलाके के लोग दहल उठे हैं।

पांच लोगों में दो पिता-पुत्र भी शामिल हैं। तीनों मामलों में पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। तथा अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पहला मामला बिछौर थाने का है जिसमें एक ही बाइक पर गांव तिरवाड़ा के तीन लोग जा रहे थे।

जिसमें पिता फूलसिंह अपने बेटे सचिन व पड़ोसी मूलचंद के साथ अपने गांव लौट रहा था। जिसे एक तेज गति केंटर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं दूसरे मामले में रवि पुत्र भगवत निवासी सोंध अपनी बाइक पर अपने गांव जा रहा था। जिसे भी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं तीसरी घटना पिनगवां थाने की है जिसमें वीरेश पुत्र रामबीर को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तथा अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HE9zUG

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: