
क्राइम ब्रांच ने नाबालिग समेत आठ महिलाओं को किडनैप कर चुके पेशेवर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस पर सीबीआई मुंबई ने पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी की पहचान पचास वर्षीय धवल त्रिवेदी उर्फ मुक्तियार सिंह उर्फ सतनाम सिंह के तौर पर हुई, जो मूलरुप से गुजरात का रहने वाला है।
आरोपी एक केस में साल 2018 से फरार था। इसे एक मामले में दोषी करार देने के बाद उम्र कैद की सजा मिल चुकी थी, जो पैरोल जंप करने के बाद फरार हाे गया था। पढ़ा लिखा आरोपी पेशे से टीचर था जो स्कूल में प्रिंसीपल भी रह चुका है। वह ट्यूशन पढ़ाए जाने के दौरान लड़कियों का यौन शोषण करता था।
डीसीपी क्राइम ब्रांच मोनिका चौधरी ने बताया पिछले साल मई में आरोपी के खिलाफ थाना सीबीआई गांधी नगर गुजरात में किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ था। इस केस में वांटेड अपराधी के बारे में सीबीआई की ओर से खबर मिली। पता चला कि आरोपी ट्यूशन पढ़ाते वक्त नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करता था।
इंस्पेक्टर नीरज चौधरी को इस केस की जांच से जुड़े पुलिस अफसर ने आरोपी के बारे में प्रर्याप्त जानकारी दी। जिसके बाद से पुलिस की नजर आरोपी के ऊपर थी। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला वह सोलन हिमाचल प्रदेश में है। जिसके बाद पुलिस टीम ने सोलन पहुंच बड़ी इंड्रस्ट्रियल एरिया में आरोपी की तलाश शुरु की।
वह अपनी पहचान छिपाने के लिए एक फैक्टरी में गार्ड बनकर नौकरी कर रहा था और वहीं पर रहता भी था। पुलिस इस फैक्टरी में गई तो जानकारी मिली वह दो दिन पहले ही नौकरी छोड़कर जा चुका है। आखिरकार आरोपी के बारे में तमाम सूचनाएं एकत्रित करने के बाद पुलिस ने इसे दबोच लिया।
आरोपी धवल त्रिवेदी सीरियल क्रिमिनल है। नाबालिग समेत वह आठ महिलाओं को किडनैप कर चुका है। पुलिस से पकड़े जाने से बचने के लिए वह गुरुद्वारे में सिख बनकर और रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग रुम में रहता था। उसकी प्लानिंग अपनी जिंदगी के अनुभव पर एक किताब लिखने की थी
महिला की मौत, मारपीट व शारीरिक शोषण का आरोप
पश्चिम विहार इलाके में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक महिला की पहचान नेहा बंसल के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
नेहा बंसल की 12 साल पहले शादी हुई थी। वह अपने 2 बच्चों और पति व अन्य सदस्यों के साथ ससुराल में रहती थी। पति सेनेटरी से जुड़ा हुआ काम करता है। घटना की शाम ससुराल वालों ने मायके वालों को फ़ोन कर कहा कि नेहा ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने तुरंत ही बहन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।
मायके वालों का कहना है कि ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था और उसके साथ मारपीट भी होती थी। जिसके बारे में नेहा ने अपने रिश्तेदार को बताया था। परिवार को बताने से मना किया था। घटना से 7 घंटे पहले नेहा अस्पताल से अपने एक रिश्तेदार को देखकर घर लौटी थी। आखिर 1 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि उसने सुसाइड किया। ये भी आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक मृतका के ससुराल वालों से कोई पूछताछ नहीं की है। लेकिन पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mcZs9r
0 comments: