Monday, September 14, 2020

निगम स्कूल व अस्पताल चलाने में सक्षम, फंड जारी किया जाए: वर्मा

लंबे समय से नॉर्थ एमसीडी की आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही है। जिसकी वजह से निगम कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता प्रेस वार्ताकार नॉर्थ एमसीडी के नेताओं के उपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में नार्थ एमसीडी के नेता सदन योगेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते निगम के हिस्से का फंड रोक कर बैठी है।

इसकी वजह से निगम को अपने कर्मचारियों का वेतन जारी करने में दिक्कतें आ रही हैं। निगम अपने स्कूल और अस्पताल भली-भांति तरीके से चलाने में सक्षम है। बस निगम को उसके हिस्से का फंड दिल्ली सरकार जारी कर दे। योगेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि किस तरह से दिल्ली सरकार निगम को आर्थिक रूप से विकलांग बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

इसके बावजूद भी निगम अपनी जिम्मेदारियों को भली-भांति तरीके से निभा रहा है। आने वाले निगम चुनाव में जनता दिल्ली सरकार को उसकी कारगुजारी का जवाब जरूर देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hwvQ35

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: