देश में मरीजों का आंकड़ा 49 लाख पार हो गया है। सोमवार को 79,358 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमित 49,15,546 हाे गए। इस हिसाब से मंगलवार को संक्रमित 50 लाख के पार होना तय है। इनमें से 12 लाख तो महज 13 दिन में बढ़े हैं। 24 घंटे में 1,063 और मौतों के साथ मृतक 80,707 हो गए।
अब मृत्युदर 1.64% है। हालांकि अच्छी बात है कि 24 घंटे में नए संक्रमितों से करीब 3 हजार लोग ज्यादा यानी 82,152 लोग ठीक भी हुए, जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। अब तक 38,45,594 ठीक हुए और रिकवरी रेट 78.23% हो चुका है। माना जा रहा है कि नए संक्रमित इसीलिए कम मिले क्योंकि 24 घंटे में टेस्ट करीब 1 लाख घटकर महज 9.78 लाख ही हुए।
दिल्ली में पांच महीने बाद जिम और योग केंद्र खुल गए। उधर, कोलकाता में पांच महीने बाद मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन करीब 13 हजार लोगों ने सफर किया।
हरियाणा सरकार ने अमावस्या पर कुरुक्षेत्र और पिहोवा में श्रद्धालुओं के जुटने पर रोक लगा दी है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह और ओडिशा के मंत्री समीर रंजन भी संक्रमित हो गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RtHeSK

0 comments: