Wednesday, September 16, 2020

कोरोना से 24 घंटे में दो की मौत, 292 केस मिले

कोरोना से 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि 292 नए केस भी आए हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 16699 तक पहुंच गया। बुधवार को ठीक होने वाले 228 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 14674 तक पहुंच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 172828 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए।

इनमें से 155709 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 420 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अभी तक 16699 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 357 लोग अस्पताल में दाखिल हैं। जबकि 1471 पॉजिटिव मरीज घरों पर आइसोलेट हैं। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 14674 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। सेहतपुर निवासी 57 वर्षीय महिला और मुजेड़ी निवासी 55 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iEj0RT

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: