Monday, August 17, 2020

दिल्ली-एनसीआर में उमस से राहत, कई इलाकों में जमकर बरसे बदरा, अगले कुछ घंटों में भी बारिश का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने साउथ दिल्ली समेत कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। ​दिल्ली में सोमवार दोपहर 3 बजे के आस-पास मौसम बदल गया। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भर गया।

दिल्ली के अलावा सोमवार को गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद आदि एनसीआर के क्षेत्रों में भी बारिश ने दस्तक दी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी। बारिश के दौरान मूलंचद, कश्मीरी गेट, मुकरबा चौक, आजादपुर फ्लाईओवर,अक्षरधाम और लोधी रोड एरिया में ट्रैफिक काफी स्लो नजर आया। बारिश की तेज बौछारों से बचने के लिए वाहन चालक इधर-उधर छिपते नजर आए। वहीं मंडावली और जखीरा सहित कई अंडर पास में पानी भर गया।
सोमवार को दिल्ली में तेज बारिश के चलते आईटीओ में सबसे ज्यादा जलभराव देखने को मिला। फुटपाथ तक पानी भरे होने के कारण लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। वहीं, वाहन चालकों के साथ हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में सोमवार को हुई झमाझम बारिश का सबसे ज्यादा खामियाजा दफ्तर से घर लौटते लोगों को उठाना पड़ा। बारिश के कारण आईटीओ, लोधी रोड समेत कई मुख्य मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा-कल से 3 दिन बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। विभाग ने कहा था कि हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान जताया है। आगामी 19 से 21 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान भी कुछ कम हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली में बारिश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kX416U

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: