सोहना रोड हाइवे को सिक्स लेन करने व एलिवेटिड फ्लाई ओवर के निर्माण के दौरान बरती जा रही लापरवाही को लेकर दैनिक भास्कर समाचार पत्र द्वारा मंगलवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद निर्माणाधीन स्थान पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है। वहीं कंपनी के इंजीनियर्स का कहना है कि सभी स्थानों पर कंपनी तेजी से बैरिकेडिंग करेगी।
तीन दिन पहले गत शनिवार की रात को सुभाष चौक के नजदीक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का हिस्सा गिरने के बाद दैनिक भास्कर ने निर्माण के स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं करने और लापरवाही बतरने को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। जिसके बाद कंपनी ने मंगलवार सुबह से ही बैरिकेडिंग शुरू कर दी। तीन किलोमीटर तक बादशाहपुर के नजदीक दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने का काम जारी रखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yyzi6Q

0 comments: