Sunday, August 2, 2020

पंजाब में जहरीली शराब से मौत पर सीबीआई जांच की मांग की

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जहरीली शराब से मौत की घटना के मामले में रविवार को सीबीआई जांच की मांग की। पंजाब मं जहरीली शराब पीने से करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। केजरीवाल ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस ने पिछले कुछ महीने में अवैध शराब से जुड़ा कोई मामला हल नहीं किया है।

पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष में है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में अवैध शराब पीने के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं। राज्य सरकार को ऐसे माफिया पर लगाम लगाने के लिए जल्द कदम उठाने की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि यह मामला तुरंत सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए ।

केजरीवाल ने यूपी की मंत्री के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर रविवार को शोक जताया और कहा कि यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। हम सभी को अपनी रक्षा करने के लिए सभी एहतियाती कदम बरतने की आवश्यकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fpnZmZ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: