राजधानी में हल्की बारिश में जलभराव होने से आम जनता को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए एजेंसियों को समय में और सामंजस्य के साथ काम करने के मुख्य सचिव विजय देव ने निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी एजेंसियों के साथ समन्वय कर जलभराव की समस्या को दूर करें। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि सभी टीम के तौर पर काम करें और ऐसा नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
रविवार को दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली जल बोर्ड समेत अन्य है। इन एजेंसियों के अधिकारियों को बारिश के दौरान जलभराव होने वाले चिन्हित जगहों पर 24 घंटे निगरानी करने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जलभराव के पानी को बाहर निकालने के सबूत के तौर पर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफ खींचने को कहा गया है।
पीडब्ल्यूडी ने एक आदेश में कहा है कि संबंधित कार्यपालक अभियंता (सिविल) और कार्यपालक अभियंता (विद्युत) एनडीएमसी, तीनों एमसीडी, डीजेबी, डीडीए, आईएंडएफसी, डीएसआईआईडीसी, रेलवे आदि एजेंसियों से संपर्क कर समन्वय करेंगे और स्थानीय स्तर पर टीम के तौर पर काम करेंगे और ऐसा नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। इसमें कहा गया कि काम नहीं होने पर संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XC5buT

0 comments: