Saturday, August 22, 2020

डीडीए की पहले आओ, पहले पाओ योजना में 627 फ्लैट बुक हुए

डीडीए आवासीय योजना में सरेंडर या नहीं बिके फ्लैट निर्माण लागत पर 40 प्रतिशत छूट के साथ रियायती दर पर दे रहा है। डीडीए के अधिकारियों के अनुसार डीडीए ने नरेला के पॉकेट-1 ए सेक्टर ए1-ए4 नरेला के ईडब्ल्यूएस फ्लैट बेचने की ऑनलाइन योजना 7 अगस्त को लांच की है।

इस योजना में फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर निर्माण लागत में 40 प्रतिशत छूट पर है। छूट के बाद फ्लैट की अनुमानित लागत करीब 10.89 लाख से 12.29 लाख रुपए के करीब है। अब तक योजना में 916 फ्लैट में से 627 फ्लैट का बुक हो गए है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आय तीन लाख रुपए प्रतिवर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gmqsiH

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: