कोरोना से 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि 132 नए केस भी आए। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 11980 पहुंच गया। जबकि मंगलवार को 123 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 11044 पहुंच गया।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 118037 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए। इनमें से 105681 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। जबकि 376 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 11980 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 339 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि 431 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3huoE8B

0 comments: