Wednesday, July 29, 2020

एसडीएमसी टैक्स वृद्धि के खिलाफ आप का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

साउथ दिल्ली नगर निगम के तीन टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में आप कार्यकर्ता, नेता शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन आप मुख्यालय से शुरू हुआ और भाजपा मुख्यालय तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप कार्यकर्ता और पार्षद हर स्तर पर इस फैसले का विरोध करते रहेंगे। पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली की जनता से यह वादा है कि आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को इस फैसले को वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा शासित एसडीएमसी ने इन तीनों टैक्स में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया तो कांग्रेस पार्टी ने चुपचाप भाजपा का समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी ने प्रस्ताव का विरोध नहीं किया और न तो वे बाहर गए और नही विरोध किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AAP protest against SDMC tax hike at BJP headquarters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3124StY

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: