Wednesday, July 29, 2020

ब्रह्मपुरी इलाके में बेटों ने मां को पीटा, दर्ज किया केस

ब्रह्मपुरी इलाके में रहने वाला एक बुजुर्ग दंपति अपने ही बेटों से परेशान है। उनके बेटे अपने बूढ़े मां- बाप को साथ रखना नहीं चाहते, यहां तक कि उनके घर की बिजली भी काट दी। इसका विरोध करने पर दोनों ने मां को बुरी तरह पीटा, जिस वजह से वह लहूलुहान हो गई।

इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद इस महिला की शिकायत पर दोनों बेटों शिवशक्ति और पुष्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया संतोष कुमार गली नंबर-13, ब्रह्मपुरी में रहती है। वहीं उनके पति अनिल कुमार (68) व दो बेटे शिवशक्ति व पुष्कर रहते हैं। अनिल कुमार ने चार मंजिल का मकान बना रखा है।

आरोप है दोनों बेटे अपने माता पिता को साथ नहीं रखना चाहते। चार-पांच माह महीने पहले बुजुर्ग दंपती को कोर्ट जाकर अपना हक लेना पड़ा। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपये महीना, बिजली का बिल देने के अलावा उन्हें घर में रहने के लिए कहा। बुजुर्ग दंपति चौथी मंजिल पर रहता है। मंगलवार शाम शिवशक्ति ने मीटर के तार हटा दिए, मां ने विरोध किया तो दोनों बेटों ने मिलकर मां का हाथ मरोड़ दिया। हाथ में पहनी चूड़ियां टूटकर उन्हें लग गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother beaten by sons in Brahmapuri area, filed case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gcLSzo

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: