Monday, May 4, 2020

पड़ोसियों से हुए झगड़े में कांस्टेबल ने कर दी फायरिंग

ज्योति नगर इलाके में पड़ोसियों से हुए झगड़े में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी। इस घटना में 3 लोग गोली लगने से जख्मी हो गए, जबकि 2 किसी भारी वस्तु से आई चोट में घायल हुए है। घटना सोमवार रात साढ़े 8 बजे की है। घायलों को जदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आरोपी राजीव को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वह सीलमपुर में पोस्टेड है। जिसके खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया ये घटना ज्योति नगर के मीत नगर इलाके की है। यहाँ राजीव परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात उसका पड़ोसी से झगड़ा हो गया था, तभी गुस्से में उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 3 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wu8iDo

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: