Monday, May 4, 2020

82 वर्षीय कोरोना को मात देकर बेटे-बहू से पहले हुए क्वारेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज

जनकपुरी के रहने वाले 82 साल के डायबिटीज से पीड़ित राजेन्द्र नारायण मेहरोत्रा कोरोना को मात देकर बेटे और बहू से पहले हुए क्वारेंटाइन सेंटर से सोमवार को डिस्चार्ज हो कर घर चले गए। इस अवसर पर सीमापुरी के एसडीएम पंकज भटनागर और मंडोली क्वारेंटाइन सेंटर के एडिशनल नोडल ऑफिसर आशीष मिश्रा ने उनके बेटे पंकज मेहरोत्रा, बहू दीपिका मेहरोत्रा और उनका क्वारेंटाइन सेंटर के कर्मचारियों की उपस्थिति में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम किया। इस अवसर पर राजेन्द्र नारायण काे फूल माला पहना कर कोरोना को मात देने के लिए सम्मानित किया गया। राजेन्द्र ने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर के अधिकारी और डॉक्टर हमेशा मेरा हौसला वढ़ाता रहा। मेरे लिए डॉक्टर के सलाह पर कॉर्न फ्लैक्श दूध, गर्म पानी, सहित जो भी मांगा अधिकारियों ने ध्यान रखा जिससे मैं कोरोना को हराने में कामयाब रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Discharge from quarantine center preceded by son-daughter-in-law by beating 82-year-old Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zc7FXa

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: