Monday, May 4, 2020

शराब की दुकानें खोलने की बजाए दिल्ली सरकार को दूसरे कड़े कदम उठाने चाहिए थे : डॉ. हर्षवर्धन

शराब का दुकान खोलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियों को लेकर केंद्र और दिल्ली के भाजपा नेताओं ने सोमवार को दिल्ली सरकार को जमकर घेरा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से समय पर सावधानियां नहीं बरतने के कारण दिल्ली में रोजा कोरोना वायरस से संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया जिसका परिणाम सोमवार को देखने को मिला।

केन्द्रीय स्वास्थय मंत्री डा. हषर्वर्द्धन ने कहा कि दिल्ली में शराब की दुकान खोलने के फैसले की बजाए दिल्ली सरकार को दिल्ली के हालात को गंभीरता से लेते हुए दूसरे कई कड़े कदम उठाने चाहिए थे। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले काफी चिंताजनक है इसलिए केंद्र की ओर से जारी नियमों का सख्ती से पालन हो इस पर दिल्ली सरकार को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

विधान सभा में नेता विपक्ष रामबीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार शराब की दुकानों को खोलने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और दिल्ली के हित में फिलहाल यह खरीद-बिक्री तुरंत बंद की जाए। पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शराब की दुकान खोलने का निर्णय लेकर साबित कर दिया है कि इंसान की जान से ज्यादा इनको कमाई चाहिए। विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यदि ये आवश्यक है कि दुकानें खोली जाएं तो एक मजबूत योजना और सही रणनीति बनाकर ही खोली जाएं।

एक्सपर्ट की राय: शराब की दुकानें खोलना दिल्ली को पड़ेगा भारी: डॉ. शेर सिंह

दिल्ली सरकार के एडीशनल डायरेक्टर सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट व एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस (डीजीएचएस) डा. शेर सिंह का कहना है कि शराब पीने से कोरोना नहीं होता है। लोगों को कोराेना, कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से ही होता है। शराब पीने के बाद इंसान हर वो हरकत करता है जो कोरोना के संक्रमण को तेजी से बढ़ाने में सहायक है। शराब की दुकानें खोलना दिल्ली के लोगों के लिए भारी पड़ेगा। उन्होने बताया कि 50साल के उपर के मरीज खासकर जिन्हे हृदयरोग, मधुमेह, रक्तचाप या कोई क्रॉनिकल बिमारी हाे वो शराब से दूर रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dhR8Qw

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: