Saturday, May 2, 2020

कोरोना पॉजिटिव अधिकारी, कर्मचारी को कैशलेस इलाज

दिल्ली सरकार के विभाग, निगम, एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में मुख्य सचिव विजय देव ने आदेश जारी कर दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल कुमार को राज्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

निखिल कुमार पीड़ित सरकारी कर्मचार और अधिकारी के परिवार से प्रतिदिन बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे व उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

अधिकारियों के क्वारंटीन होने की सुविधा और उनके जरूरत के आवश्यक सामान की आर्पूति भी सुनिश्चित करेंगे। वह कोरोना पॉजिटिव अधिकारी और कर्मचारी को भर्ती करने के लिए दो अस्पताल और उनकी समय पर जांच के लिए केंद्र भी चिन्हित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KV792s

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: