द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों रिक्शा में खीरे में छुपाकर अवैध ला रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैनीदुल इस्लाम (21) और साहनुल इस्लाम (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1904 अवैध शराब की बोतलंे व क्वार्टर बरामद किए हैं। डीसीपी एंटो एल्फोंस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना के पुलिसकर्मी वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।
पुलिस को देखते ही दो रिक्शा चालक भागने लगे। पीछा कर दाेनों को दबोच लिया। रिक्शा की तलाश लेने पर खीरा के नीचे शराब की बोतलें थी। दोनों ने बताया कि मुंंडका इलाके के रहने वाले मुन्ना नामक शख्स के लिए शराब की तस्करी करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlNqFB

0 comments: