Tuesday, April 28, 2020

ईरा सिंघल को उत्तरी निगम की निदेशक (प्रेस एवं सूचना) नियुक्त किया गया

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की कमिश्नर वर्षा जोशी ने मंगलवार को निदेशक (प्रेस एवं सूचना) योगेन्द्र सिंह मान को उनके पद से हटा दिया। मान को अब निदेशक (प्रेस एवं स्टेशनरी) बना दिया है। पहले वह इसका अतिरक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

कमिश्नर ने उत्तरी निगम के केशवपुरम जोन में तैनात उपायुक्त (आइएएस) ईरा सिंघल को निदेशक, (प्रेस एवं सूचना) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके पहले सोमवार को भी उत्तरी निगम ने निदेशक, अस्पताल प्रशासन सहित 11 अधिकारियों का तबादला किया था। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने बताया कि तबादले विभागीय कार्रवाई के तहत किए किए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bR2NoY

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: