Tuesday, April 28, 2020

प्रार्थना के नाम पर भीड़ जुटाने पर पादरी समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज

महेंद्रा पार्क इलाके के जहांगीरपुरी में एक पादरी ने प्रार्थना के नाम पर अपने घर पर भीड़ जुटाई थी। पुलिस को सूचना मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पुलिस को छोटे से मकान में पादरी समेत 9 लोग मिले, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और महामारी अधिनियम व अन्य धाराओं में मामला दर्ज लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महेंद्रा पार्क थाने में तैनात सिपाही नरेश व महिला सिपाही सोनिया ए-ब्लॉक, अग्रवाल स्वीट्स जहांगीरपुरी के पास गश्त पर थे। इस बीच उनको सूचना मिली कि एक पादरी ने अपने घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटाई हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eZXPIy

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: