
कानपुर. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते प्रदेश सरकार ने कानपुर को भी लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन की वजह से हालांकि सोमवार सुबह से दूध और किराने की दुकानों के साथ ही सब्जी मंडियों में भीड़ उमड़ी। लोग जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। लोगों को इस बात की शंका हो रही है कि सरकार लॉकडाउन lकी समयसीमा को और बढ़ा भी सकती है, लिहाजा लोग जरूरी खाद्य सामग्री खरीदने के लिए बाहर निकल रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में लॉकडाउन की वजह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शहरवासी जरूरी सामान की खरीदारी करने के बाद अपने घरों पर ही समय व्यतीत कर रहे हैं। उसके साथ ही कानपुर शहर की सभी बाजरे बंद हैं। इसके साथ ही आवागमन को रोकने के लिए टेंपो, ऑटो और सिटी बसों को भी बंद किया गया है। वहीं परिवहन की बसों का भी बंद किया गया है।
स्थानीय पुलिस माइक से अनाउंस कर लोगो को घरों में रहने की सलाह दे रही है। सड़कों पर लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। राशन की दुकानों में भी भीड़ को जमा नहीं होने दिया जा रहा है। राशन खरीदने के लिए आने वाले लोगो से अपील की गई है कि दो-दो दुकानों पर जाकर राशन खरीदें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wm7ec5
0 comments: