Wednesday, March 18, 2020

22 साल पहले सबसे युवा सांसद बने थे योगी, अब 3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले भाजपाई मुख्यमंत्री बने

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ साल 1998 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे, तब वे 12वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद थे। 2014 में योगी ने बतौर सांसद 5वीं बार जीत हासिल की थी। साल 2017 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनी तो किसी को अनुमान नहीं था कि एक योगी किसी पीठ का महंत देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने बतौर सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। आज वे अपनी पारी के तीन साल पूरे कर रहे हैं तो इतने लंबे कार्यकाल वाले यूपी के पहले भाजपाई सीएम हैं।

1991 में पहली बार यूपी में बनी थी भाजपा सरकार

प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार 1991 में राममंदिर आंदोलन के दौरान बनी थी। तब कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कल्याण सिंह की सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था। कल्याण सिंह महज एक साल 165 दिन ही मुख्यमंत्री पद पर रहे। दूसरी बाद यूपी में भाजपा की सरकार 1997 में बनी और कल्याण सिंह दोबारा मुख्यमंत्री बनाए गए। लेकिन 2 साल 52 दिन ही सीएम के पद पर रहे। कहा जाता है कि, अटल बिहार बाजपेई से रिश्ते बिगड़ने के कारण उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। भाजपा ने राम प्रकाश गुप्ता को 12 नवंबर 1999 को मुख्यमंत्री बनाया जो 28 अक्टूबर तक महज 351 दिन ही मुख्यमंत्री रहे।

प्रचंड बहुमत से हुई थी वनवास की समाप्ति

राम प्रकाश गुप्ता के बाद राजनाथ सिंह साल 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। राजनाथ सिंह एक साल 131 दिन ही सीएम रहे। 2002 के चुनाव हुए तो भाजपा सत्ता में वापस नहीं हो सकी। 15 साल बाद 2017 में जनता ने भाजपा की झोली में 312 सीट डालकर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले भाजपाई सीएम बने हैं।

भाजपा के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल-

मुख्यमंत्री कार्यकाल
कल्याण सिंह (प्रथम कार्यकाल) 24 जून 1991- 6 दिसंबर 1992
कल्याण सिंह (दूसरा कार्यकाल) 21 सितंबर 1997 - 12 नवंबर 1999
राम प्रकाश गुप्ता 12 नवंबर 1999- 28 अक्टूबर 2000
राजनाथ सिंह 28 अक्टूबर 2000- 8 मार्च 2002


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abFzc8

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: