Wednesday, February 19, 2020

छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की, पुलिस ने पिता से कहा- इसको पढ़ा लिखाकर इतना अडवांस क्यों बना दिया?

कानपुर. जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची युवती से पुलिसकर्मियों ने ही कथित तौर पर अभद्रता की। युवती ने अपने मकान मालिक के भाई पर आपसी झगड़े के दौरान हमला करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। युवती का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उस पर ही सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि पुलिस ने थाने में मौजूद युवती के पिता से कहा कि इसको इतना क्यों पढ़ा दिया, इसे इतना अडवांस क्यों बना दिया?

छेड़छाड़ पीड़िता ने बताया कि मकान मालिक के भाई ने पहले मेरे भाई को धक्का दिया। जब मैं उन्हे बचाने के लिए पहुंची तो मुझे पीटा गया। जब मैने कैमरा निकाला तो वो भागने लगा। इसके बाद वो दोबारा आया और मेरे साथ गाली गलौच की। इसके बार मैने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस नहीं आई तो मैं खुद थाने पहुंच गई। पुलिस स्टेशन में एक भी महिला कांस्टेबल नहीं थी। वहां मौजूद पुरूषकर्मी ही मुझसे पूछताछ कर रहे थे।

पीड़ता ने कहा- पुलिसवालों ने कहा कि लड़की को इतना पढ़ा दिया है इसीलिए इतना बोल रही है
पुलिस स्टेशन में मौजूद पुलिस वाले मेरी बात सुनने को तैयार नहीं थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी मेरे पापा से कहते है कि आप बताओ क्या बात हुई। मैने उनसे कहा कि मैं बताउंगी क्योंकि घटना मेरे साथ हुई है। पुलिस वाले कहने लगे कि इतना पढ़ा दिया है, लड़की को इसीलिए बोल रही है। इतना क्यों एडवांस हो गई है। उसने हाथ ही उठाया है राई का पहाड़ क्यों बना रहे हो।

पुलिस इसमें लगी थी कि मकान मालिक और किरायदारी का विवाद बनाकर खत्म कर देंगें। पुलिस हम पर समझौते का दबाव बनाने लगी। पुलिस कहने लगी कि आप यह लिखो कि हमारा आपसी झगड़ा था और अब झगड़ा नहीं करेंगे। लेकिन इसके बाद भी मैने वहीं लिखा जो मुझे लिखना था।

आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक ट्विटर पर एक शिकायत मिली है। मेरे द्वारा जानकारी प्राप्त की गई है कि मकान मालिक और किरायदार के बीच आपसी विवाद है। जैसा कि लड़की ने आरोप लगाया है अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। यदि ऐसा किया है तो गलत है। इसके जांच के आदेश दिए है जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएगें तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़ित लड़की के साथ पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vNcVPg

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: