Wednesday, February 19, 2020

शिशिर समाप्त और वसंत शुरू, इस ऋतु का महत्व और उत्पत्ति की कथा

जीवन मंत्र डेस्क. मौसम प्रकृति के बदलाव का अहसास दिलाता है। हर बदलती हुई ऋतु अपने साथ एक संदेश लेकर आती है। भारत की प्रकृति के अनुसार हमारे यहां छ: ऋतुएं प्रमुख रूप से मानी गई है। हेमंत, शिशिर, वसंत, ग्रीष्म, वर्षा व शरद ऋतु। इनमें वसंत को सबका राजा कहा गया है।

  • वसंत को ऋतुओं का राजा कहने के पीछे कई कारण हैं जैसे- फसल तैयार रहने से उल्लास और खुशी के त्यौहार, मंगल कार्य, विवाह , सुहाना मौसम, आम की मोहनी खुशबू, कोयल की कूक, शीतल मन्द सुरभित हवा, खिलते फूल, मतवाला माहौल, सुहानी शाम, फागुन के मदमस्त करने वाले गीत सब मिलकर अनुकूल समां बाधते है। यही कारण है कि वसंत को ऋतुराज की संज्ञा दी गई है।

भागवदगीता में वसंत

वसंत को ऋतुओं का राजा इसलिए कहा गया है क्योंकि इस ऋतु में धरती की उर्वरा शक्ति यानि उत्पादन क्षमता अन्य ऋतुओं की अपेक्षा बढ़ जाती है। यही कारण है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में स्वयं को ऋतुओं में वसंत कहा है। वे सारे देवताओं और परम शक्तियों में सबसे ऊपर हैं वैसे ही बसंत ऋतु भी सभी ऋतुओं में श्रेष्ठ है।

वसंत की उत्पत्ति के संबंध में कथा

  • अंधकासुर नाम के राक्षस का वध सिर्फ भगवान शंकर के पुत्र से ही संभव था। तो शिवपुत्र कैसे उत्पन्न हो तब इसके लिए कामदेव के कहने पर ब्रह्माजी की योजना के अनुसार वसंत को उत्पन्न किया गया था।
  • ब्रह्मा जी ने शक्ति की स्तुति की उसके बाद देवी सरस्वती पक्रट हुई। ब्रह्मा और देवी सरस्वती ने सृष्टि सृजन किया। इसलिए वसंत में नए पेड़-पौधे उगते हैं। उनमें लगने वाले फूलों में कामदेव को स्थान दिया गया।
  • कालिका पुराण में वसंत का व्यक्तीकरण करते हुए इसे सुदर्शन, अति आकर्षक, सन्तुलित शरीर वाला, आकर्षक नैन-नक्श वाला, अनेक फूलों से सजा, आम की मंजरियों को हाथ में पकड़े रहने वाला, मतवाले हाथी जैसी चाल वाला आदि सारे ऐसे गुणों से भरपूर बताया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The end of the spring and the beginning of spring, the importance of this season and the story of origin


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SVtBfA

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: