जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 12 फरवरी का मूलांक 3, भाग्यांक 9, दिन अंक 5, मासांक 2, चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 3 के साथ अंक 2 की मित्र युति बनी है, अंक 5 की विरोधी युति है, अंक 8 और 9 की मित्र युति है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति बन रही है, अंक 5 के साथ विरोधी युति है और अंक 8 की अंक 2-9 के साथ मित्र युति बनी है और अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 12 फरवरी का दिन...
अंक 1- यात्रा फिलहाल टाल दें। दवा कारोबारियों के लिए संभलकर काम करने का दिन है। कमर का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 2- अपने वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलने से कोई खास उलझन मिट सकती है। असमंजस की स्थिति समाप्त हो सकती है। पैरों में दर्द रह सकता है।
क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 3- अपना ही कोई निर्णय बदलना पड़े तो बदल सकते हैं, लाभ में ही रहेंगे। स्थान-परिवर्तन के योग हैं। हड्डी के दर्द से पीड़ित हैं तो राहत मिल सकती है।
क्या करें- हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 4- नौकरी के लिए साक्षात्कार दे रखा है तो अच्छा समाचार मिल सकता है। साक्षात्कार देने जा रहे हैं तो मामला पक्ष का रह सकता है। नाक, गले संबंधी समस्या का हल मिल सकता है।
क्या करें- भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 5- जनसंपर्क अधिकारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मित्रों के साथ अधिक समय बीत सकता है। हांफने की शिकायत रह सकती है।
क्या करें- बटुक भैरव बाबा के दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 6- संतान पक्ष के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। नए निवेश के लिए अभी आगे न बढ़ें। मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 7- पितृ अंक वाले राजनेताओं का प्रमोशन हो सकता है। गायकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सांस संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
क्या करें- बछड़े को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- समय का बड़ा कृपा-प्रसाद मिल सकता है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। स्थानीय यात्रा हो सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को तिल का तेल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 9- मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। अपने मित्रों की बात पर ध्यान दें। आंखों से संबंधित परेशानी रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvH5XE

0 comments: