Sunday, February 2, 2020

सोमवार को यात्रा का सुखद परिणाम मिल सकता है, नौकरी से शुभ है दिन

जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 3 फरवरी का मूलांक 3, भाग्यांक 9, दिन अंक 2, 7 है। मासांक 2 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2-7 में परस्पर विरोधी युति, अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 8 की अंक 2, 7, 9, 3 के साथ मित्र युति बन रही है। 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति है और अंक 3 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 3 फरवरी का दिन...

अंक 1 -ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए अच्छा अवसर उपस्थित हो सकता है। यात्रा का परिणाम सुखद रह सकता है। हड्डी से संबंधित बीमारी से परेशानी हो सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2 -महिला के साथ साझेदारी में किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। मार्बल कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। नसों में खिंचाव को लेकर सतर्कता बरतें।
क्या करें- गणेशजी को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3 -ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए बड़ा अवसर उपस्थित हो सकता है। पुराना वाहन बेचना चाहते हैं तो उपयुक्त समय है। दिमाग को भटकने से बचाएं।
क्या करें- शनि भगवान को तिल का तेल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4 -ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आपके जीवन की दिशा को महत्वपूर्ण मोड़ दे। शैक्षणिक संस्थान वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। आत्मविश्वास ऊंचा रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी के गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5 -नौकरी के लिए दिन शुभ है, कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। साक्षात्कार संबंधी मामला पक्ष में आ सकता है। घूमने-फिरने को जाने का जी करेगा।
क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6 -बाजार में नया निवेश करना चाहते हैं तो करें। समय निराश नहीं करेगा। म्यूचुअल फंड संबंधी परिवर्तन करना चाहें तो कर सकते हैं। जल्दी हांफने की समस्या रह सकती है।
क्या करें- जल में चीनी डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7 -पुत्री के निजी जीवन से संबंधित अनुकूलता रह सकती है। महिला पुलिस अधिकारियों के लिए समय मेहरबान हो सकता है। नाक, कान, गले से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- अपने पितर को हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

अंक 8 -बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। लंबे समय से अटका अत्यंत महत्त्वपूर्ण कार्य बनने की प्रसन्नता मिल सकती है। जोश का पैमाना बढ़ा हुआ रह सकता है।
क्या करें- गायों को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9 -किसी के समुचित परामर्श या मार्गदर्शन से असमंजस समाप्त हो सकता है। करियर संबंधी उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। खानपान के मामले में सावधानी बरतें।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
You can get a pleasant journey on Monday, auspicious day from your job


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Owm7h

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: