Sunday, February 2, 2020

3 से 9 फरवरी के बीच 6 राशियां रहेंगे भाग्यशाली, धन लाभ के योग भी हैं

जीवन मंत्र डेस्क. 3 से 9 फरवरी के बीच चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष से अपनी स्वराशि कर्क तक जाएगा। इस बीच चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग बनेगा। जिसके प्रभाव से 6 राशियों को धन लाभ हो सकता है और कई मामलों में किस्मत का साथ भी मिलने की संभावना है। इसके अलाव चंद्रमा और बृहस्पति का आपसी दृष्टि संबंध होने से गजकेसरी योग बनेगा। इसका फायदा भी कई लोगों को मिलेगा। इस हफ्ते की ग्रह-स्थिति के प्रभाव से अन्य 6 राशियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा।

इस सप्ताह 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा समय

  1. इस सप्ताह शुरुआत में आपको रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है। ये दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए ठीक है। जीवनसाथी की सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। रोजमर्रा के काम चतुराई से पूरे हो सकते हैं। सेविंग, इनकम और निवेश को लेकर आपके दिमाग में कई तरह के प्लान बनेंगे और बिगड़ेंगे भी। धीरे-धीरे सब ठीक भी हो जाएगा। अनुभवी लोगों की मदद से कोई नया काम शुरू करने में फायदा हो सकता है।इसके अलावा आपकोपरिवार, माता-पिता या स्थान परिवर्तन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों के कारण इस सप्ताह आप परेशान भी हो सकते हैं। कुछ खास मामलों में आपकी बैचेनी बढ़ सकती है। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। खुद के लिए भी समय निकालने में परेशानी हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में थोड़ी सावधानी रखें।धन लाभ होगा, लेकिन एक-दो दिन बाद ही खर्चा भी करना पड़ सकता है।

  2. इस सप्ताह की कुंडली में चंद्रमा कन्या से धनु राशि में जाएगा। इस कारण ये 7 दिन आपके लिए मिले-जुले रहेंगे। इन दिनों में परिवार की किसी उलझी हुई समस्या का कोई समाधान मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में लापरवाही के कारण आपका पैसा, समय और इमेज खराब हो सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी तरह की यात्रा भी हो सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। न चाहते हुए कहीं पैसा फंसाना पड़ सकता है। वहीं पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आप दुश्मनों से उलझ सकते हैं। संपत्ति के विवादपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को लेकर आप सावधान रहें।

  3. इस सप्ताह किसी बड़े काम के बारे में या अपनी मौजूदा नौकरी में बड़ा फैसला भी आपको लेना पड़ सकता है। इससे आपको ही फायदा होगा। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती हैं और आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। लोग आपका समर्थन कर सकते हैं। इस सप्ताह सितारों के बदलाव से आपकी जिंदगी में धन संबंधित नए बदलाव होंगे।इन दिनों में सावधानी भी रखें। दोस्तों और भाइयों से जाने अनजाने में नुकसान हो सकता है। नई योजनाओं में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। संतान की तरफ से टेंशन बढ़ सकती है। सप्ताह के बीच के दिनों में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं।

  4. पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। लगभग पूरे सप्ताह आप व्यस्त रहेंगे। करियर में आगेबढ़नेके मौके मिल सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। करियर में आगेबढ़नेके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जीवन के कई क्षेत्रों में पॉजिटिव बदलाव शुरू हो सकता है।
    इन दिनों में आप धैर्य रखेंगे। खुश भी होंगे। समय आपके फेवर में रहेगा। पैसों के लेकर थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और सप्ताह के बीच में सावधान रहना होगा। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल भी हो सकता है।

  5. इन दिनों में आपके खर्चों में कमी आ सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है।हर उम्र और हर तरह के लोगों से आप जुड़े रहेंगे। कोई बड़ा फैसला दूसरों की मदद और सलाह लेकर ही करें। आपको प्रेमी का साथ मिल सकता है। सप्ताह के बीच का समय मिलाजुला हो सकता है। इन दिनो में योजनाएं भी धीमी गति से पूरी होंगी। अचानक यात्राओं का योग बन रहा है। इन दिनों में साथ काम करने वाले लोगों और दोस्तों से मदद मिल सकती है।

  6. इन दिनों में आप कोशिश करेंगे तो प्यार, पैसा, नौकरी, बिजनेस ज्यादातर मामलों में सफल हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत आपकी राशि से ही होगी। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छिटपुट यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में इनकम या सेविंग बढ़ सकती है।
    बिजनेस में कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सप्ताह के बढ़ते दिनों में दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। निवेश के लिए समय शुभ है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। सप्ताह के आखिरी दिनों में पैसों के लेन-देन, ऑफिस या बिजनेस को लेकर टेंशन हो सकती है। उतना ही बोलें, जितना जरूरी हो। उसी विषय पर बोलें, जिसके बारे में आप जानते हों।

  7. इस हफ्ते आपको आगेबढ़नेके मौके मिल सकते हैं। नौकरी में आपके काम और काम करने के तरीकों की तारीफ हो सकती है। करियर से जुड़े कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। तरक्की में आ रही रुकावट इन दिनों में खत्म हो सकती है। अधूरी बातें या वादे इन दिनों में पूरे हो जाएंगे। बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। अधिकारी आपकी मदद करेंगे। मेहनत से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
    सेहत संबंधित परेशानियां हो सकती है। दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आप किसी भी तरह का जोखिम न लें। कोई पुराना रोग भी हो सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। दोस्तों और भाइयों से भी आपको सहयोग मिल सकता है।

  8. करियर में उन्नति के लिए कोशिशें तेज हो सकती हैं। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव से धन भाव तक जाएगा। सप्ताह के बीच में नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आमदनी बढ़ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में आप दो तरफा बातें कर के पैसा कमा सकते हैं। आपकी सेविंग बढ़ सकती है।ऑफिस में कोई समस्या हो सकती है, संभलकर रहें।इन दिनों में आप खुद पर खर्चा भी कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खुद के रहने का स्टाइल और बदल सकते हैं। सेहत संबंधित परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में धन लाभ हो सकता है। आपको संभलकर भी रहना चाहिए।

  9. इस सप्ताह आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में बड़े और छोटे दोनों तरह के लोगों से आपके संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कुछ नौकरी और बिजनेस के मामले में परिस्थितियां अपने आप वैसी हो जाएंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। करियर में कुछ अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। परिवार की मदद भी आपको मिल सकती है। फायदा होगा। खर्चा बढ़ सकता है। दौड़-भाग के साथ किसी का कर्जा भी चुकाना पड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में किस्मत के भरोसे कोई काम न करें तो ही अच्छा है। पेट और पानी से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

  10. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। पैतृक व्यवसाय में फायदा हो सकता है।शुरुआती दिनों में ही पैसों के क्षेत्र में बड़ा फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। इसमें आप सफल हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छा मौका मिल सकता है। उसे हाथों-हाथ अपना लें। अधिकारियों को आपका काम पसंद आ सकता है। आप बिजनेस करते हैं, तो किसी दोस्त के साथ मिलकर इस सप्ताह कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में साधारण फायदा मिल सकता है।अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। ये सप्ताह पहले से थोड़ा ठीक भी रहेगा। जबरदस्ती भी कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इस राशि वालों को सप्ताह के आखिरी दिनों में फालतू और अचानक खर्चा हो सकता है।

  11. सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको संभलकर रहना होगा। इन दिनों में अपने मन की बातें किसी से शेयर नहीं करें। सप्ताह की शुरुआत परेशानियों से हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ते जाएंगे आपको फायदा भी हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सहयोग भी मिलेगा। नई योजना आप बना सकते हैं। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। आपके काम आने वाला कोई उपकरण, या वाहन इस सप्ताह समस्या दे सकता है। इस सप्ताह यात्रा की योजना बन सकती है। आपकी कुछ गुप्त बातें या योजनाएं लोगों के सामने आ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में भी आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।

  12. यह सप्ताह अच्छा और बुरा दोनों तरह का फल देने वाला रहेगा। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत के घर में रहेगा। तब आपके काम पूरे होने लगेंगे। कई मामलों में एक से ज्यादा काम एकसाथ होंगे। दूसरों से भी तारीफ मिलेगी। किसी पुराने व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है।इन दिनों में परेशानियों के बावजूद आपको सफलता मिल सकती है। आपके जरूरी काम इन दिनों में पूरे हो सकते हैं। नौकरी बदलने या नौकरी ढूंढने की इच्छा है तो अपनी कोशिशें तेज कर दें। पुराने दोस्तों से मदद मिल सकती है। सप्ताह के आखिरी दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। रुके हुए कामकाज पूरे होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस और फील्ड में आपकी इज्जत बढ़ेगी एक्स्ट्रा इनकम और फायदा भी आपको हो सकता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Rashifal Saptahik Horoscope February 2th Week 2020 Aries Mesh Vrishab Mithun Leo Virgo Libra Scorpio


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RQALlP

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: