Thursday, February 20, 2020

महाशिवरात्रि पर बना है शनि-शुक्र का योग, राशि अनुसार किन बातों का ध्यान रखें

जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 117 साल बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शिवरात्रि पर शनि अपनी स्वयं की राशि मकर में और शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा। ये एक दुर्लभ योग है, जब ये दोनों बड़े ग्रह शिवरात्रि पर इस स्थिति में रहेंगे। 2020 से पहले 25 फरवरी 1903 को ठीक ऐसा ही योग बना था और शिवरात्रि मनाई गई थी। जानिए इस शिवरात्रि पर राशि अनुसार किन बातों का ध्यान रखना है...

मेष राशि- नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्य के प्रति लापरवाही करने से बचें। वरना नुकसान की संभावना है। शिवजी को सुगंधित पुष्प चढ़ाएं।

वृषभ राशि- व्यय की अधिकता रहेगी। सोच-समझकर खर्च करें। कार्यों में सुधार होने की संभावना है। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। शिवजी के अंशावतार हनुमानजी को नारियल और वस्त्र अर्पित करें।

मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मित्रों को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। दूध मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कर्क राशि- धन-संपत्ति से संबंधित कोई विवाद हो सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है। कार्य की अधिकता से परेशानी हो सकती है। शिवजी के पुत्र गणेशजी को फल चढ़ाएं।

सिंह राशि- अचानक धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। भाग्य अनुकूल रहने से समस्याएं दूर हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शिवरात्रि पर गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करें।

कन्या राशि- कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। वाद-विवाद से मन विचलित हो सकता है। सोच-विचार कर काम करें। विवादों से बचें। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

तुला राशि- अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। धन की उपलब्धता में भी समस्याएं उत्पन्न होंगी। कोई बडी सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। हनुमानजी के सामने तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि- नकारात्मकता की अधिकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा और धन की कमी महसूस हो सकती है। पुरानी योजनाओं में लाभ होगा। शिवरात्रि पर सवा किलो चावल दान करें।

धनु राशि- कोई बड़ी बाधा आ सकती है। सावधानी पूर्वक काम पर ध्यान दें। मित्र की सलाह को नजरंदाज न करें। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।

मकर राशि- धन लाभ के योग बने हुए हैं, लेकिन पारिवारिक मामलों में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। धैर्य से काम लें। संतान की चिंता रहेगी। हनुमानजी को लाल वस्त्र में रखकर मसूर की दाल चढ़ाएं।

कुंभ राशि- समस्याओं का निदान होगा, लेकिन व्यय की अधिकता होगी। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर सावधान रहें। गणेशजी को गुड़ और तिल चढ़ाएं।

मीन राशि- सफलताएं मिलेंगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और भाग्य भी अनुकूल बना रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। देवी दुर्गाजी को लाल वस्त्र चढ़ाएं और मिठाई को भोग लगाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahashivaratri 2020, shivratri ka rashifal, shivratri 2020, mahashivratri on 21 February


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32aYzEA

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: