लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उप्र कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का बस्ती दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। प्रियंका को 23 फरवरी को बस्ती में किसानों की सभा को संबोधित करना था। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बस्ती में इसकी तैयारी भी कर ली थी। खुद प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा स्थगित किया गया है। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
पूर्वांचल में कांग्रेस को मजबूत करने की योजना के साथ प्रियंका गांधी की निगाह वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती के साथ गोरखपुर पर भी है। आजमगढ़ का दौरा करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा का 23 फरवरी को बस्ती में किसान सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब होली के बाद उनके नये कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
23 फरवरी को बस्ती के हरैया में किसान रैली में शामिल होना था
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने बस्ती दौरा में 23 फरवरी को हरैया में किसान रैली को संबोधित करना था। प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार पूर्वांचल में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी का वाराणसी के बाद आजमगढ़ और अब पूर्वांचल के सबसे अहम जिले माने जाने वाले गोरखपुर के करीब बस्ती जिले में कार्यक्रम रखा गया था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्ती में प्रस्तावित कार्यक्रम की तारीख में अपरिहार्य कारणों से बदलाव करना पड़ रहा है। अब विस्तृत कार्यक्रम की तारीख एवं रूपरेखा होली के बाद घोषित की जाएगी। बस्ती और आसपास के क्षेत्र में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का खासा वर्चस्व माना जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38UMiXH

0 comments: