जीवन मंत्र डेस्क. टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि के लिए सोमवार थोड़ा चिंताजनक हो सकता है, वृष राशि के लिए समय पक्ष का रहने वाला है। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है सोमवार, 17 जनवरी का दिन...
मेष - Page of Pentacles
मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा, फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत है।
करियर - अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें।
लव - दिन परिवार और प्रियजनों के साथ गुजरेगा। प्रेम संबंधों के मामले में दिन थोड़ा खराब हो सकता है।
हेल्थ - आज आपको मन में कुछ बेचैनी और अशांति महसूस हो सकती है। थोड़ा समय प्रकृति के बीच गुजारने की कोशिश करें।
वृष - The Lovers
जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं, लेकिन स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरंभ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। पूरे फोकस के साथ एक समय में एक ही काम करें, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।
करियर - किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए संसाधन आसानी से मिल सकते हैं।
लव - आज अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।
हेल्थ - आपको अपने खानपान में ऐसी चीजें शामिल करनी होंगी, जिनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।
मिथुन - The Fool
आज प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मामलों में आपको सितारों का सहयोग मिल सकता है। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी हुई हैं। आपको दिन में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपके लिए करियर के नए रास्ते खोल सकता है। किसी मामले में आपको परिवार की सहायता करनी पड़ सकती है। आपको सितारों का साथ मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा।
करियर - अगर आप नया व्यापार आरंभ करने के लिए सोच रहे हैं तो लाभ होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
लव - परिवार को समय देने का दिन है। जीवन साथी को आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है।
हेल्थ - हेल्थ के मामले में आपके लिए समय अनुकूल रह सकता है।
कर्क - Wheel of Fortune
आज आप किसी बात के कारण तनाव में रह सकते हैं। अपने फैसलों को दूसरों की बातों से प्रभावित ना होने दें। अगर किसी बात को लेकर थोड़ी भी दुविधा है, तो फैसलों को आज टाल दें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख्याल रखें। हंसमुख मिजाज से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।
करियर - आज आप करियर के मामले में अपने दिल की सुनें। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें।
लव - रिश्तों में आज आपको काफी अच्छा महसूस होगा। सितारों का साथ मिलेगा। कोई पुराना मनमुटाव दूर हो सकता है।
हेल्थ - आज आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। समय पर दवाई लें।
सिंह - The Devil
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे संपर्क बनने का है। ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपको भविष्य के लिए कोई नई राह दिखा सकते हैं। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
करियर - आज आपको कुछ नए जॉब ऑफर्स मिल सकते हैं। सोच-विचार के बाद ही कोई फैसला लें।
लव - सिंगल लोगों के लिए समय किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव स्वीकृत होंगे।
हेल्थ - आपको कानों या कनपटी में कोई दर्द सा रह सकता है। सावधानी रखें।
कन्या - The Hierophant
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परमार्थ के बारे में सोचने का है। किसी को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। बिना प्रतिफल की आशा किए आपको लोगों की मदद करना चाहिए। इससे भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। अपनी जरूरतों के लिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी।
करियर - करियर में आज किसी बात से समझौता न करें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। धन लाभ के योग हैं।
लव - आज प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है, धैर्य रखें। परिस्थितियां जल्द अनुकूल होंगी।
हेल्थ - आज आपको कोहनी या बाजू के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
तुला - King of Swords
आज आपको धनलाभ मिल सकता है, कुछ मामलों में प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
करियर - बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी, लेकिन सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी।
लव - आज आपको दांपत्य में संतान सुख की प्राप्ति होने के योग हैं।
हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन सकारात्मकता से भरा हुआ है। आपमें ऊर्जा का प्रवाह रहेगा।
वृश्चिक - The Star
आज आपको किसी भी तरह के तनाव या दबाव से खुद को मुक्त रखना है। पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा। अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाए रखें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी।
करियर - आज आप आय के कुछ अन्य स्रोत बनाने के बारे में विचार कर सकते हैं।
लव - रिश्तों में आपके लिए समर्पण अनिवार्य है। काम और घर के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता है।
हेल्थ - आज आपको आंखों से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
धनु - Two of Wands
आज चीजें जैसी भी घटती हैं, उन्हें घटने दें। परिस्थितियों से मुकाबला करने की बजाय उन्हें स्वीकार कर लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रह सकता है। यदि किसी की बात आपको अच्छी नहीं लगी तो मन में बदले की भावना रखने की बजाय उस व्यक्ति से साफ-साफ बात करें। आज किसी की बातों में न आएं, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें, नहीं तो आपको धोखा हो सकता है।
करियर - करियर के मामले में दूसरों पर भरोसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। अपनी योग्यता पर विश्वास करें।
लव - रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है।
हेल्थ - आज पुरानी बीमारियों को लेकर सतर्क रहने का समय है।
मकर - Knight of Pentacles
आज का दिन आपके लिए भाग्य का साथ मिलने का है। कुछ मामलों में आपको भाग्य से ही सफलता मिल जाएगी। आपका ज्ञान बढ़ेगा और लोगों में आपकी ख्याति होगी। अपने ज्ञान से आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे, तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
करियर - आज करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं।
लव - परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। जीवन साथी से आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा।
हेल्थ - सेहत के लिए आपको योग, मेडिटेशन और आयुर्वेद का सहारा लेना पड़ सकता है।
कुंभ - Page of Swords
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष सफलता वाला रह सकता है। कुछ मामलों में आप परिस्थितियों से बेहतर तालमेल बैठा पाएंगे। घर परिवार पर ध्यान देंगे। इसके साथ-साथ आप आज अपने सामाजिक दायित्व बी निभाएं। जितना आप कर सकें, समाज के लिए कोई अच्छा काम अवश्य करें। आज का दिन नया कारोबार आरंभ करने के लिए भी उत्तम है। अपने किसी भी व्यवहार में अति न करें, न ही जल्दबाजी करें।
करियर - आपके लिए करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी मामले में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
लव - रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें।
हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका सभी कार्यों में साथ देगा।
मीन - The Hermit
आज दिन कुछ परेशानियों से भरा लेकिन सकारात्मक परिणामों वाला रह सकता है। कोई पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है जिससे कुछ लेन-देन बाकी हो। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतजार कर लें तो अच्छा रहेगा।
करियर - नौकरी बदलने का योग बन रहा है। करियर में बिगड़ती परिस्थितियों को लेकर आपको कोई कदम उठाना पड़ सकता है।
लव - साथी से बेवजह वाद विवाद से बचें, यह किसी बड़े झगड़े का स्वरूप ले सकता है।
हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी। आपको आज अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38B9pGo

0 comments: