फिरोजाबाद. जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार सुबह टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर चार साल की बच्ची से 15 साल के लड़केने दुष्कर्म किया। बालिका की मां के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराकर आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
चार साल की बच्ची के पिता शनिवार सुबह काम करने और मां पूजा करने मंदिर गई थी। घर पर बालिका और उसका छोटा भाई था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर टॉफी दिलाने के बहाने घर ले गया, जहां दुष्कर्म किया। उधर, मंदिर से लौटने पर बच्ची को न पाकर मां ने खोज की तो लोगों ने किशोर के साथ जाने की बात कही। मां पड़ोस में रहने वाले लड़केके घर पहुंची। बच्ची की मां को देखकरकिशोर भाग गया। सूचना पर सीओ सिटी के साथ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया।
एसपी सिटी फिरोजाबाद प्रबल प्रताप सिंह ने बताया बालिका का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को लगाया गया है। आरोपी किशोर कक्षा सात का छात्र है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OZLDMt

0 comments: