जीवन मंत्र डेस्क. न्यूमेरोलॉजी में जन्म तारीख के आधार भविष्यवाणी की जाती है। इसे अंक ज्योतिष भी कहते हैं। इस सप्ताह यानी 17 से 23 फरवरी तक कुछ लोगों को जरूरी कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 23 फरवरी तक का समय कैसा रह सकता है...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
विरोधियों को पराजित करने में सफल रहेंगे। आपके लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। अटका धन मिल सकता है। यात्रा सफल हो सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। अनजान लोगों को भरोसा करने से बचें। बोलते समय में शब्दों का चयन सावधानी से करें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
नौकरी करने वाले लोगों के लिए ये सप्ताह लाभदायक रह सकता है। रिश्तेदारों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बेरोजगार को काम मिल सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। चोट लगने के योग बन रहे हैं। दैनिक कार्यों में अतिरिक्त सतर्क रहेंगे तो कई बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
इन सात दिनों में जोखिम लेने से बचें। कार्यों में सावधानी से आगे बढ़ें। परिवार का सहयोग मिलेगा और बाधाओं को दूर कर पाएंगे। सफलता मिलेगी।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
तेज गति से वाहन चलाने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दरार पड़ सकती है। पुरानी गलतफहमी इस सप्ताह दूर हो सकती है। यात्रा हो सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
पुराना रोग फिर से उभर सकता है। उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। क्रोध की वजह से नुकसान हो सकता है, धैर्य से काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
शत्रुओं की वजह से परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन मित्रों के सहयोग से बाधाएं दूर हो सकती हैं। धन-संपत्ति के कार्यों में लाभ मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
अतिरिक्त उत्साह की वजह से नुकसान हो सकता है। शासकीय कार्यों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नए काम की शुरुआत से पहले वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OYb2Gx

0 comments: