कुशीनगर. यहां बाइक सवार तीन युवक रविवार रात रोड साइड खड़े गन्ना लदे ट्रक से टकरा गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। यहांइलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
तिलक समारोह में जा रहे थे बाइक सवार
जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के मेहड़ा गांव निवासी हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता अजय सिंह के भाई का सोमवार को तिलक समारोह था। इसी थाना इलाके के अवरही कृतपूरा गांव के बड़ा टोला निवासी प्रिंस सिंह (25), गणेश सिंह (25) और अशोक प्रसाद (23) बाइक से अजय सिंह के घर जा रहे थे। लेकिन साखोपार गांव के शंभू बाबा मंदिर के पास गन्ना लदे ट्रक में बाइक टकरा गई।
सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस पहुंची तो घायलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनको सूचित कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2woNfcf

0 comments: