Sunday, February 16, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट जाएंगे; बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

चित्रकूट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए चित्रकूट आ सकते हैं। उससे पहले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को चित्रकूट पहुंचेंगे। वे शिलान्यास स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे। यहांके विकास कार्यों औरकानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 4 घंटे चित्रकूट में रहेंगे।

7700 करोड़ की लागत से बनेगा एक्सप्रेस-वे
बुंदेलखंड को दिल्ली औरअन्य प्रदेशों से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्लान तैयार किया है। ये एक्सप्रेस-वे चार लेन का होगा, जिसका विस्तार छह लेन तक किया जा सकता है। एक्सप्रेस-वे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, उरई और इटावा जिले से होकर गुजरेगा। 6 पैकेज में बनने वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण की लागत 7700 करोड़ रुपए आएगी। इसके किनारे डिफेंस कॉरिडोर भी विकसित होगा। डिफेंस कॉरिडोर के लिए यूपीडा ने जमीन भी अधिग्रहीत कर ली है।

पत्रकार वार्ता भी करेंगे सीएम योगी
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया किमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर में चित्रकूट आएंगे। भरतकूप स्थित गोंडा में सीएम पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SBVRoJ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: