अलीगढ़. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ जिले में कई स्थानों पर धरना जारी है। मुरादाबाद-अनूपशहर हाईवे को जोड़ने वाले क्वार्सी बाइपास स्थित जीवनगढ़ पुलिया पर सोमवार से प्रदर्शनकारी महिलाएं धरने पर बैठी हैं। दिल्ली हिंसा के बाद अलीगढ़ में हुए बवाल के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं गुरुवार रात 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दी गई है। अर्द्धसैनिक बलों के जवान अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। खूफिया एजेंसियां भी सूचनाएं जुटाने में लगी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c9gRut

0 comments: