Wednesday, February 26, 2020

शादी समारोह में आई 3 साल की बच्ची से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म; हालत बिगड़ने पर सैफई रेफर

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले से बुधवार रात मैनपुरी में आयोजित एक शादी समारोह में परिवार के साथ आई तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि, मैरिज होम में तीन युवक बहला फुसलाकर बालिका को दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

घेराबंदी की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर नहीं लगा दरिंगों का सुराग
फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज से एक बालिका अपने परिवार के साथ मैनपुरी स्थित भोगांव निवासी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आई थी।शादी मैनपुरी स्थित एक मैरिज होम में थी। बुधवार की रात 11 बजे के करीब बालिका को तीन युवक बहला फुसला कर मैरिज होम की दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां बने बाथरूम में बालिका से दरिंदगी की गई। इसी बीच शादी में आई एक महिला बाथरूम के पास पहुंची तो आरोपी युवक भाग निकले। महिला बाथरूम के अंदर पहुंची तो बालिका रोती हुई मिली।

तत्काल महिला ने परिजनों को खबर दी तो लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी देकर बालिका को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत खराब होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एसपी अजय कुमार पांडेय, एएससी ओमप्रकाश सिंह, सीओ अभय नारायण राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्वाट टीम भी बुला ली गई। एसपी ने सैफई अस्पताल जाकर बालिका का हाल जाना। पुलिस ने मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और शादी में शामिल संदिग्ध की पहचान कराने की कोशिश की। पुलिस ने गुरुवार सुबह तक मैरिज होम की घेराबंदी भी कर रखी थी। लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।

मामला दर्ज, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया
एसपी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैरिज होम में घटना की जानकारी लेते पुलिस के जवान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vkfski

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: