Thursday, February 20, 2020

21 फरवरी को शिवरात्रि, शिवलिंग पर चढ़ाएं चंदन, बिल्वपत्र और चावल, सभी चीजों का है अलग महत्व

जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन शिवलिंग के दर्शन करने और पूजा का करने का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शिव पूजा करने पर भक्त का मन शांत होता है। नकारात्मक विचार दूर होते हैं। शिवपुराण में शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली कई चीजों का बारे में बताया गया है। सभी चीजों का महत्व अलग-अलग है। यहां जानिए शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर कौन-कौन सी चीजें चढ़ा सकते हैं।

> भगवान शिव की सामान्य पूजा में चंदन, बिल्वपत्र, सफेद वस्त्र चढ़ाना चाहिए। इनके साथ अलग-अलग अनाज और फूल भी शिवलिंग पर चढ़ाएं। पूजा में इस मंत्र का जाप कर सकते हैं-

मृत्युंजयाय रुद्राय नीलाकंताया शम्भवे। अमृतेशाय सर्वाय महादेवाय ते नमः।।

> अगर आप चाहें तो ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

> पूजा में अक्षत यानी चावल चढ़ाना अनिवार्य होता है। शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं। ध्यान रखें चावल टूटे न हों। चावल चढ़ाने से धन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म हो सकती हैं।

> शिव पूजा की तिल चढ़ाने का भी विशेष महत्व है। तिल चढ़ाने से मानसिक तनाव दूर हो सकता है।

> खड़े मूंग भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। ये किसी खास मनोकामना की पूर्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। शिवलिंग जौ चढ़ाने से अक्षय पुण्य मिलता है।

> शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है। संतान सुख मिलता है।

> धन लाभ की कामना करते हुए शिवलिंग पर कमल के फूल चढ़ा सकते हैं। विचारों की पवित्रता के लिए सफेद कमल चढ़ाना चाहिए।

> शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shivaratri 2020,, shivratri on February 21, shiv puja vidhi, shiv poojan vidhi, offer bilwapatra to lord shiva


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38L6WsZ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: