नोएडा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अशोभनीय फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाले एक युवक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से उसमोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसके माध्यम से उसने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, रोहित नामक युवक ने कल जेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि चांद कुरैशी नामक एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए, अशोभनीय फोटो साझा किया है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार कोकुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wyMqxF

0 comments: