Friday, February 21, 2020

परीक्षा देने जा रहे दो बाइक सवारों की आमने-सामने हुई भिडंत; हादसे में 2 की मौत, 3 लोगों की हालत नाजुक

औरैया. जिले में शनिवार को अयाना थानाक्षेत्र में मुरादगंज-अयाना रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य को गंभीर हालत में सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को सैफई रेफर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, गांव सड़रापुर निवासी तकदीर (16) पुत्र कल्लू उर्फ हरिश्चंद्र अपनी बहन संजना व चचेरी बहन रमा देवी पुत्री रमेश चंद्र को लेकर बाइक से सुबह परीक्षा दिलाने एसआरएस इंटर कॉलेज पन्हर जा रहा था। जबकि टिल्लू (40) पुत्र भोले निवासी बाबरपुर अपने पुत्र पारस उसके साथी अभिषेक पुत्र महेंद्र सिंह को परीक्षा दिलाने पीबीआरपी इंटर कॉलेज अजीतमल जा रहे थे।

जैसे ही दोनों की बाइकें गांव जसंतपुर के पास स्थित पंडित ऋषि महाराज महाविद्यालय के सामने पहुंची तभी उनमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें सभी लोग बुरी तरह सेघायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के चलते दोनों छात्राओं व छात्र की परीक्षा छूट गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आमने सामने की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39WgCRO

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: