भदोही.सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में भदोही के भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी को एसपी ने क्लीनचिट दे ही है। वहीं इस मामले में विधायक के भतीजे संदीप त्रिपाठी को पुलिस ने मुख्य आरोपी मानते हुए ज्ञानपुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया- कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की जांच में विधायकपांच आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिला है।
इन पर लगे थे आरोप
युवती संग दुष्कर्म के मामले में भदोही भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी सहित उनके पुत्र दीपक तिवारी, प्रकाश तिवारी, नितेश और भतीजे संदीप त्रिपाठी और चंद्रभूषण तिवारी पर भदोही कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।
वाराणसी की महिला ने लगाया था आरोप
वाराणसी की एक महिला ने 10 जनवरी को एसपी को शिकायत कर आरोप लगाया था- 2014 से ही संदीप उसे शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती करता रहा। इस दौरान युवती का उसने गर्भपात भी कराया। मई 2017 में विधानसभा चुनाव के समय भदोही स्थित होटल में विधायक सहित सभी ने एक-एक कर उसके साथ दुराचार किया। इसकी शिकायत भी वह संदीप से करती रही, लेकिन वह मामले को नजरअंदाज करता रहा। 9 फरवरी 2020 को जब उसने शादी करने को कहा संदीप ने उसे जान से मरने की धमकी दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T9ZiSi

0 comments: