Tuesday, January 28, 2020

उन्नाव में युवती ने फेंका युवक पर तेजाब;अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आारोपी को हिरासत में लिया

उन्नाव. यूपी में एक युवक पर ऐसिड हमले का मामला सामने आया है। उन्नाव के मौरावां में एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। घायल युवक लखनऊ के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती है। हालांकि पुलिस ने अभी तेजाब की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है और इसे आशंका जतायी है कि एक तरफा प्रेम की वजह से युवती ने ऐसा कदम उठाया है।

पुलिस ने बताया कि रोहित यादव पुत्र महादेव यादव की गोहनामऊ के भवानीगंज में दूध डेयरी है। डेयरी के ठीक सामने रहने वाली ताइबा की बेटी मुनीर (20) ने रोहित पर पीछे से तेजाब फेंक दिया। रोहित और ताइबा पिछले कई महीने से एक दूसरे से बात करते बताए जा रहे हैं। युवक को उपचार हेतु पल्स हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया है।

मौरावां थानाध्यक्ष राजेंद्र रजावत ने बताया कि युवती और उसके परिवारीजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एहतिहातन गांव में पुलिस बल लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महिला ने युवक रोहित यादव पर तेजाब फेंक दिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37y7Dp7

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: