Tuesday, January 28, 2020

दुनिया की सबसे बड़ी स्वयं-भू प्रतिमाओं में से एक हैं बेंगलुरु के डोडा गणपति

जीवन मंत्र डेस्क. दुनियाभर में भगवान गणपति के कई तरह के मंदिर हैं। इनमें से एक बेंगलुरु के पास बसावनगुड़ी में मौजूद डोडा गणपति की प्रतिमा है। डोडा गणपति यानि बड़े गणपति। नाम के मुताबिक ही ये प्रतिमा है, लगभग 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी। इस की खासियत ये भी है कि ये काले ग्रेनाइट की एक ही चट्टान पर उकेर कर बनाई गई है। इस मंदिर और प्रतिमा को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इसे बेंगलुरु के स्वयं-भू गणपति भी कहा जाता है। इसी मंदिर के पीछे एक नंदी प्रतिमा भी है, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची नंदी प्रतिमा माना जाता है।

बेंगलुरु से लगभग 13 किमी दूर बसावनगुड़ी में डोडा गणपति का मंदिर है। माना जाता है कि गौड़ा शासकों ने इसे लगभग 500 साल पहले बनवाया था। इस मंदिर के पहले भी यहां स्वयं-भू गणपति की ये विशाल प्रतिमा थी और लोग आस्था के साथ इसका पूजन किया करते थे। इसका निर्माण 1537 के आसपास का माना जाता है। मंदिर प्राचीन दक्षिण भारतीय वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है। मंदिर के गर्भगृह में विशाल गणपति प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर को लेकर कई तरह की कहानियां कुछ इतिहासकार मानते हैं मंदिर बहुत पुराना नहीं है। अंग्रेजों के भारत आने के बाद ही ये बना है।

कुछ इतिहासकार मानते हैं कि इस मंदिर का टीपू सुल्तान के अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम से गहरा संबंध है। टीपू के सेनापति ने इसी मंदिर के प्रांगण में ब्रिटिश सेना के खिलाफ रणनीति बनाई थी और उन पर हमला किया था। इस तरह मंदिर के लेकर दो मत हैं लेकिन फिर भी ये मंदिर सारे विवाद और ऐतिहासिक तथ्यों से अलग श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doda Ganapathy of Bengaluru is one of the world's largest self-ground statues


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O2kOqj

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: