Saturday, January 18, 2020

निजी संबंधों पर ध्यान देने का दिन है रविवार, धन संबंधी बदलाव करने से बचें

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 19 जनवरी मूलांक 1 और भाग्यांक 6 है। दिन अंक 1, 4, मासांक 1 और चलित अंक 8 है। न्यूमरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1, 4 की अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 19 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
लोन रिकवरी से जुड़े लोगों के लिए समय परीक्षा का सिद्ध हो सकता है। निजी संबंध की ओर विशेष ध्यान दें। गुद्दी का दर्द या खिंचाव दुखी कर सकता है।
क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 2
समय जितना पक्ष में है, उससे कहीं अधिक विरोध में है। धन संबंधी फेरबदल करना चाहते हैं तो अभी न करें। अपनी भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।
क्या करें- शनि भगवान के तिल का तेल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 3
कस्टम अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। बाजार का रुख सुख दे सकता है। भोग-विलासिता की ओर रुचि अधिक रह सकती है।
क्या करें- लाल रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 4
चार्टर्ड अकाउंटेंटों के लिए समय सुखद रह सकता है। इस क्षेत्र में शुरुआत करने वालों के लिए रास्ता सुगम हो सकता है। ब्लड शुगर के शिकार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 5
फार्मा से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। काम के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा फलित हो सकती है। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- पीपल में जल चढ़ाएं और देसी घी का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 6
नकली गहनों के व्यापारियों के लिए समय पक्षकारी साबित हो सकता है। वाहन पर खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें।
क्या करें- शिव-परिवार को आटे की मिठाई का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 7
साड़ियों के खुदरा व्यापारियों को लाभ की स्थिति बन सकती है। वित्त क्षेत्र के अधिकारियों के लिए उन्नति-प्रोत्साहन वाला समय रह सकता है। नाक-गले का ख़ास ध्यान रखें।
क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 8
गठबंधन की सरकार में शामिल लोगों के मंत्री पद को खतरा हो सकता है। व्यापारिक अनुबंध करते समय अच्छी तरह ठोक-बजा कर ही करें। मन की शांति बाधित रह सकती है।
क्या करें- हनुमानजी के लौंग वाला पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 9
लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो आज फल मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला कोई संबंध सामने आ सकता है। विचारों को व्यवस्थित रखें।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
19 january rashifal, Sunday ank rashifal, ravivar rashifal, aaj ka rashifal, dainik rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3agDmgh

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: