Saturday, January 18, 2020

हिन्दू युवा वाहिनी भारत पार्टी का सपा में विलय; मुलायम ने कहा- अब पार्टी की कमान नौजवानों के हाथ में

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार कोहिन्दू युवा वाहिनी भारत पार्टी के अध्यक्षसुनील सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सुनील सिंह ने अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा अब सही मायने में नौजवानों की पार्टी हो गयी है और इसकी कमान भी नौजवानों के हाथों में है।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुनील सिंह के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के निष्काषित सीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही नहीं सुनील सिंह ने तो अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय भी किया।

हमने कभी देश और प्रदेश में भेदभाव की राजनीति नहीं की- मुलायम
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी तो नौजवानों की पार्टी है। अब युवा नेता जनता को पार्टी की विचारधारा बताएं। नौजवानों का मैं स्वागत करता हूं, अब तो पार्टी नौजवानों के हाथों में होगी। नौजवान ही सपा का भविष्य है। समाजवादी पार्टी की सात क्रांति तो जन-जन तक जानी चाहिए। हमने कभी भी देश तथा प्रदेश में भेदभाव की राजनीति नहीं की।

सुनील के सपा में शामिल होने के बाद अब इनकी नागरिकता पर सवाल उठेगा - अखिलेश

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि सुनील सिंह का समाजवादी पार्टी में स्वागत है। मैं हिन्दू युवा वाहिनी भारत के सभी साथियों का सपा में स्वागत करता हूं। सुनील सिंह के आने के बाद अब चिलम नहीं जलेगी। सुनील सिंह के ऊपर 86 मुक़दमें लगा दिए गए। अपने साथियों के साथ कोई ऐसा करता है। सीएल वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री का भी सपा में स्वागत है।

अखिलेश ने आगे कहा कि नागरिकता को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। असम से इसकी शुरुआत हुई और वहीं देखिये क्या हो रहा है। जो लोग दूसरों की नागरिकता ले रहे हैं। सुनील सिंह आ गए हैं, अब उनकी नागरिकता पर सवाल उठेगा। हमारे बुक्कल नवाब को ले लिया और उनको हनुमान जी की पूजा में लगा दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत लोग पार्टी में आने को तैयार हैं। इंतज़ार कीजिए सपा में अभी बड़े नाम आएंगे।

वर्ष 2002 में हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष बने थे सुनील सिंह
सुनील सिंह 2002 में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। लंबे समय तक योगी आदित्यनाथ के करीबियों में शामिल रहे सुनील सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले बगावत कर दी थी। योगी आदित्यनाथ के मना करने के बाद भी उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रत्याशियों की घोषणा की थी। वाहिनी से निकाले जाने के बाद उन्होंने 2018 में हिंदू युवा वाहिनी (भारत) नाम से नया संगठन बनाया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से भरा था पर्चा
गोरखपुर में थाने में तोड़-फोड़ समेत अन्य मामलों में सुनील को 2018 में जेल भेजा गया और बाद में एनएसए भी लगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से पर्चा भरा लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। सुनील सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने तीन वर्ष में विकास के नाम पर केवल शिगूफा दिया है। अखिलेश यादव में युवा उम्मीद देख रहे हैं, इसी कारण आज से समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सपा कार्यालय में युवाओं का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30HWCit

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: