Thursday, January 9, 2020

बारिश ने बढाई सर्दी; मौसम विभाग की चेतावनी- दो दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से ही कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है। कई जगहों पर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।

इससे पहले दो दिन धूप के बाद बुधवार को मौसम बदलने के साथ ही गुरुवार की सुबह भी बढ़ी सर्दी और ठिठुरन के साथ हुई। सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। दिन भर तेज पुरवा हवाएं चलीं। साथ ही गरज चमक के साथ झमाझम बारिश से ठिठुरन फिर लौट आई। रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

मंगलवार को हुई थी धूप
पिछले सप्ताह बूंदाबांदी के बाद इस सप्ताह रविवार से मंगलवार तक अच्छी धूप हुई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे बारिश बंद हुई, मगर नम हवाएं परेशान करती रहीं।

बारिश के कारण मंगलवार के अधिकतम तापमान 22 डिग्री की तुलना में बुधवार को सात डिग्री की कमी आ गई और अधिकतम तापमान 15.8 आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान मंगलवार की तरह 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुमताबिक, दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। पुरवा हवा दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी। शुक्रवार तक बारिश होते रहने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर कोल्ड फ्रंट आने वाला है। इस वजह से घने कोहरे के साथ ही गलन बढ़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain increased winter; Weather department warning, weather will remain like this for two days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NoNdH9

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: