Thursday, January 9, 2020

पहाड़ों पर बर्फबारी रुकी, मैदानों पर बारिश ने बढ़ाई ठंड; माउंटआबू में पारा -2.4 पर

लखनऊ/ भोपाल/ शिमला/ जयपुर/ रांची/ पटना. पूरा उत्तर भारत इस समय शीत लहर की चपेट में हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी गुरुवार को रुकी तो वहां खिली धूप ने पहाड़ों पर चमक बिखेर थी। बिहार, उत्तरप्रदेश में बारिश ने कंपकंपी बढ़ाई तो मध्यप्रदेश में बारिश के साथ कई जिलों में ओले भी गिरे। राजस्थान के माउंटआबू में पारा माइनस से नीचे चला गया।


भोपाल. गुरुवार को शहडोल, रीवा, सागर संभाग के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से रात के तापमान में गिरावट आई है। जबलपुर, होशंगाबाद और चंबल के कुछ जिलों भी हल्की बारिश हुई है। शुक्रवार को सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छाया रहा। भोपाल में छाए बादल और हल्की बूंदाबांदी से रात के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो गुरुवार के न्यूनतम तापमान 15.6 रिकॉर्ड किया गया है। मप्र में श्योपुर में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बैतूल में भी सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां पर 7.7 रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से ही कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है। कई जगहों पर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। इससे पहले दो दिन धूप के बाद बुधवार को मौसम बदलने के साथ ही गुरुवार की सुबह भी बढ़ी सर्दी और ठिठुरन के साथ हुई। सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। दिन भर तेज पुरवा हवाएं चलीं। साथ ही गरज चमक के साथ झमाझम बारिश से ठिठुरन फिर लौट आई। रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

शिमला.पिछले तीन दिनों से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हो रही बर्फबारी से लोगों को परेशानी में डाल दिया था। आज सुबह मौसम साफ हो गया और खिली हुई धूप निकली है। धूप की किरणें पेड़ों व पहाड़ियों पर पड़ने से वे सब चमकने लगी है। बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। आज सुबह शिमला रेलवे स्टेशन की पटरियों पर बर्फ पड़ी हुई थी।स्टेशन के हर स्थान पर लगभग 2फीटबर्फ हुई है।रेल की पटरियों को बर्फ ने पूरी तरह से अपनी आगोश में ले लिया है।

जयपुर. प्रदेश में चार-पांच दिन की राहत के बाद बुधवार को सर्दी ने फिर असर दिखाया। माउंट आबू में पारा एक डिग्री से लुढ़ककर -2.4 डिग्री पर चला गया। वहीं, फतेहपुर में पारा 13 डिग्री से लुढ़ककर 6.2 डिग्री पर आ गया। जोबनेर में पारा करीब 10 डिग्री की गिरावट के साथ 11.6 डिग्री से 1.8 डिग्री पर लुढ़क गया। माउंटआबू में सर्द हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ा। सर्दी भगाने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाए।यहां धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन का असर कम नहीं हुआ। जयपुर में बुधवार के बाद गुरुवार को भी सर्द हवाएं चुभती रहीं। धूप भी बेअसर रही।

रांची. राजधानी समेत अन्य जिलों में गुरुवार को भी बादल छाए रहे। साथ ही रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार पश्चिमी विक्षेाभ के असर की वजह से झारखंड के ऊपर घने बादल छाए हुए हैं। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 9 जनवरी को राज्य के मध्य रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ और दक्षिणी हिस्से के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में एक 2 जगहों पर बारिश के आसार हैं।

पटना. बुधवार रात में हुई बारिश के चलते पटना समेत पूरे बिहार में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बाद में घने बादल ने आसमान को ढंक लिया। सुबह से दोपहर तक बादल आसमान पर छाए रहे। मौसम विमाग ने हल्की बारिश का पुर्वानुमान जारी किया है। शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। आसमान साफ होने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची में अपने बच्चे को शॉल में ढंककर ले जाती महिला।
लखनऊ में बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते लोग
माउंटआबू की झील पर छाया कोहरा।
हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बाद चमकती बर्फ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36IQKrq

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: