कानपुर. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कानपुर के दौरे पर हैं। वे यहां बीते 20 व 21 दिसंबर को नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में हुई हिंसा के दौरान मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। सपा मृतकों के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देगी। इसके मद्देनजरपैरामीलिट्री फोर्स के अलावा तमाम पुलिस के जवान संवेदनशील क्षेत्र बाबूपुरवा में तैनात किए गए हैं।
कानपुर के बाबूपुरवा व यतीमखाना में बीते 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और दो पुलिसचौकियों में तोड़फोड़, आगजनी कर तमाम सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान तीन युवकों की गोली लगने से मौत हो गई थी।
सीएए का विरोध कर रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व में प्रदेश में हुई हिंसा में जिनकी जान गई, उनके परिवार को पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। इसकी शुरुआत अखिलेश ने लखनऊ में हिंसा दौरान मारे गए ऑटो चालक वकील अहमद के परिवार से मुलाकात कर किया था।इलाके में सवेंदनशीलता को देखते हुए भारी तादात जवानों के साथकई अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3042T7t

0 comments: