Friday, January 3, 2020

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे योगी, नागरिकता संशोधन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को गोरखपुर पहुंचेंगे। वह यहां रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन नागरिकता कानून विषय पर आयोजित गोष्ठी सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 4 जनवरी को 4.10 बजे यहां आगमन होगा तथा रात्रि विश्राम गोरक्षनाथ मंदिर में करेंगे। वह 5 जनवरी को 10 बजे से 11.30 बजे तक जन जागरण जनसम्पर्क अभियान में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद 1 बजे तक संवाद भवन गोरखपुर विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन अधिनियम विषय पर प्रबुद्ध जनो की संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात 1 बजे से लखनऊ कें लिए प्रस्थान करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yogi to reach Gorakhpur today on a two-day visit, to participate in a program organized on the subject of citizenship amendment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Dchlo

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: