Friday, January 3, 2020

यू ट्यूब देखकर काटी थी रेल की पटरी; पत्नी और उसके आशिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाना चाहता था सिरफिरा युवक

मऊ. जिले में एक ऐसा वाकया सामने आया है जब एक युवक ने अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए रेल की पटरी ही काट दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दावा किया है कि युवक की पत्नी की दूसरे के साथ चली गई थी। इससे नाराज सिरफिरे युवक ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा हादसा कर डालने की मंशा से रेल की पटरी काट डाली। पुलिस ने बताया कि इसके पीछे युवक की मंशा यह थी कि पुलिस का ध्यान उसके फरार दोस्त की तरफ जाएगा और पुलिस पूरा जोर लगाकर उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लेगी तथा उसकी प्रेमिका को बरामद कर लेगी।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे 24 घंटे के अंदर रेल की पटरी काटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पकड़ में आते ही उसने सारी कहानी बयां कर दी। उसकी निशानदेही पर रेल की पटरी काटने में प्रयुक्त सामानों को भी बरामद कर लिया गया। पकड़ा गया सिरफिरा बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव का निवासी चंदन कुमार है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि चंदन के मुताबिक उसका अपने गांव की एक युवती से गत छह वर्षों से संबंध था। 24 दिसंबर को अपने मौसी के घर जाने के लिए निकली उसकी प्रेमिका उसके दोस्त अंशू गोंड उर्फ राजा के साथ कहीं चली गई। इससे परेशान होकर उसने प्रेमिका और अपने दोस्त को पकड़वाने की साजिश रची।

पुलिस प्रशासन को दबाव में लाना चाहता था ताकि दबाव बन सके
पुलिस ने बताया कि वह कुछ ऐसा करना चाहता था जिससे पुलिस प्रशासन काफी दबाव में आकर तत्काल उसके दोस्त और प्रेमिका की तलाश में लग जाए। इसलिए उसने बलिया के रसड़ा थानांतर्गत छितैनी निवासी गैस विक्रेता उपेंद्र सिंह से मिलकर अपना मकसद बताया। उससे आक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर, गैसमापी मीटर, एलपीजी गैस सिलेंडर, गैस कटर किराए पर लेकर आया और रात में मौका देखकर सारे सामान मोटरसाइकिल पर रखकर कुड़सर के रास्ते धर्मागतपुर पहुंचा। वहां सुनसान जगह देखकर गुरुवार रात 12 बजे रेल की पटरी काट दिया।

रेल की पटरी काटने में एक घंटे का समय लगा
काटने में उसे लगभग एक घंटे का समय लगा। इसके बाद वहां खत छोड़कर सारे सामान अपने लिए गए एक किराए के कमरे पर रख दिया। वहां से रसड़ा स्टेशन जाकर लखनऊ जाने की टिकट लिया मगर लखनऊ नहीं गया। आसपास रहकर अपने कारनामे की प्रतिक्रिया जानने के मकसद से रुका रहा। पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से दिन में 11.15 बजे उसे पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने पकडऩे वाली टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया।

सिरफिरे से बरामद सामान
एक अदद आक्सीजन सिलेंडर मय रेगुलेटर, एक अदद गैस सिलेंडर मय रेगुलेटर, एक गैस कटर मशीन, एक सलाई सिंच, चार पाइप क्लिप, एक गैस कटर नोजल, दो रबड़, एक गैस लाइटर, प्रेमिका के तीन फोटो, कापी, पेन, दो किताबें, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन मय सिमकार्ड।

यू-ट्यूब पर सीखा ढंग, पढ़ी किताबें
सिरफिरे ने रेल पटरी काटने के तरीके को यू-ट्यूब पर सीखा। इसके लिए वह कई दिनों से योजना बना रहा था। किताबें पढ़कर जाना कि कौन सा बड़ा हादसा कितना गंभीर इंपैक्ट डाल सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेल पटरी कटी देखकर तत्काल सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाने वाले धर्मागतपुर गांव के दोनों किसानों को भी एक सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की हिरासत में आरोपी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qliywa

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: