मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उनका गांव से बाहर एक पेड़ से लटकता शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की है। युवक एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा पास कर ली थी। 16 जनवरी को उसका मेडिकल होने वाला था। गांव में एक साथ दो मौतों से मातम है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरंगी सरपति गांव निवासी दिलीप सोनकर (18 वर्ष) और पड़ोस की रहने वाली उषा सरोज (17 वर्ष) के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह जानकारी दोनों के परिवार को थी। एक मर्तबा दोनों को एक साथ पकड़ा गया था तो अलग अलग रहने की हिदायत भी दी गई थी।
गुरुवार की रात करीब 11 बजे के आसपास परिजनों ने दिलीप को घर में न पाकर उसकी तलाश शुरू की। लेकिन मौसम खराब होने और रुक रुककर हो रही बारिश और रात अधिक होने के कारण उसका पता नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कौड़ियरा गांव के पास आम के बगीचे में दोनों प्रेमी युगल का पेड़ से लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पाण्डेय, सीओ सिटी एवं विंध्याचल थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे हैं। पड़ताल जारी है।
दिलीप सोनकर एसएससी पास कर चुका था, जिसका मेडिकल आगामी 16 जनवरी को होना था। वहीं, उषा 12वीं की छात्रा थी। दो भाइयों में दिलीप बड़ा था और दिलीप के पिता विजय कुमार रेणुकूट सोनभद्र में फल का कारोबार करते हैं। जबकि उषा तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZNzEGc
https://ift.tt/39EmnUX

0 comments: